फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: A couple distressed by financial difficulties committed suicide along with their two-year-old child

Jharkhand: आर्थिक तंगी से परेशान दंपती ने दो वर्षीय मासूम संग की आत्महत्या, बिहार के थे रहने वाले

Wed, 31 Dec 2025 09:02 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 09:02 PM IST
सार

Jharkhand: मृतका के पिता ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी, दामाद और बच्चे की हत्या की गई है। उनका आरोप है कि परिवार ने मकान मालिक से करीब दो लाख रुपये का कर्ज लिया था और पैसे के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन
Jharkhand: A couple distressed by financial difficulties committed suicide along with their two-year-old child
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-9 बी स्ट्रीट-5 स्थित झोपड़ीनुमा मकान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां किराये के मकान में रह रहे एक छोटे से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुंदन कुमार तिवारी (35 वर्ष), उनकी पत्नी रेखा कुमारी (33 वर्ष) तथा उनके दो वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है। कुंदन मूल रूप से बांका (बिहार) के रहने वाले थे।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो वर्षीय बच्चे का शव पलंग पर पड़ा मिला, जबकि पति-पत्नी के शव फंदे से लटके हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन,  हरला थाना प्रभारी मो. खुर्शीद आलम  सिटी थाना प्रभारी तथा सुदामा दास दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार तिवारी किसी नियमित काम से जुड़े नहीं थे और कर्ज लेकर परिवार का खर्च चला रहे थे।
विज्ञापन


अत्यधिक कर्ज के दबाव में आकर पहले बच्चे की हत्या किया   इसके बाद पति-पत्नी द्वारा फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली हजारीबाग केंद्रीय जेल से तीन अपराधी फरार, जेल प्रशासन में हड़कंप


वहीं, मृतका के पिता ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी, दामाद और बच्चे की हत्या की गई है। उनका आरोप है कि परिवार ने मकान मालिक से करीब दो लाख रुपये का कर्ज लिया था और पैसे के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा गया था और बदले में जेवरात लिए गए थे। मृतका की मां ने भी आरोप दोहराते हुए कहा कि मकान मालिक द्वारा पैसे के लिए मारपीट की जाती थी और बच्चे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

उधर, मकान मालिक परमेश्वर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कुंदन कुमार तिवारी को करीब 12 लाख रुपये का कर्ज दिया था, जिसका लिखित दस्तावेज मौजूद है और वह कोर्ट में जमा है। उनके अनुसार, यह दस्तावेज उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए तैयार कराया था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed