फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JHALSA took cognizance of punishment given to girl students for removing their shirts, ordered investigation

Jharkhand: स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने की आरोपी प्रिंसिपल का चैंबर सील, JHALSA ने दिए जांच के आदेश

Mon, 13 Jan 2025 02:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: बशु जैन Updated Mon, 13 Jan 2025 02:09 PM IST
सार

एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्या ने दसवीं कक्षा की 80 छात्राओं को संदेश लिखने के कारण अपनी शर्ट उतारने का आदेश दिया था। मामले का झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वत: संज्ञान लिया। प्राधिकरण ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
JHALSA took cognizance of punishment given to girl students for removing their shirts, ordered investigation
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिया आदेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के धनबाद जिले के एक स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले में जांच दल ने स्कूल का दौरा कर प्रिंसिपल का चैंबर सील कर दिया है। इससे पहले झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को जांच के निर्देश दिए थे। प्राधिकरण के निर्देश के बाद धनबाद के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार ने तिवारी ने कानूनी और रक्षा परिषद प्रणाली (LDCS) के प्रमुख कुमार विमलेंदु की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया। प्राधिकरण के सचिव राकेश रोशन ने कहा कि समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने 10वीं कक्षा की 80 लड़कियों को एक-दूसरे की कमीजों पर संदेश लिखने पर शर्ट उतारने का आदेश दिया, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि लड़कियों को बिना शर्ट के सिर्फ ब्लेजर में घर लौटने के लिए मजबूर किया गया था। झालसा के निर्देश के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व धनबाद डीएलएसए के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी ने नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। डीएलएसए सचिव राकेश रोशन ने कहा कि समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि समिति के सदस्यों ने रविवार को स्कूल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रिंसिपल के चैंबर को सील कर दिया। पीड़ितों और अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


 
अधिकारियों ने बताया कि समिति के सदस्यों ने रविवार को स्कूल का दौरा किया। इस दौरान टीम ने स्कूल की प्रधानाचार्या के कक्ष को सील कर दिया। ताकि वह सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ न कर सकें। पीड़ितों और अभिभावकों के बयान भी दर्ज किये गये। इससे पहले रविवार को झारखंड अभिभावक महासंघ (जेएएम) ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) में शिकायत दर्ज कराई। इसमें प्रधानाचार्या पर शर्मनाक कृत्य करने का आरोप लगाया  गया। साथ ही पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा सोमवार को धनबाद प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति ने स्कूल का दौरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed