फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jamshedpur Indiscriminate firing in two groups in ganja business five bullets fired after surrounding the leader of Vishwa Hindu Parishad

जमशेदपुर: गांजा कारोबार में दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, विश्व हिंदू परिषद के नेता को घेरकर मारी पांच गोलियां 

Fri, 10 Sep 2021 02:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Sep 2021 02:07 PM IST
सार

बबलू सिंह को चार गोली पैर व एक पीठ पर लगी है। वहीं गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेधा को भी कंधे व पैर में गोली लगी है। 


 

विज्ञापन
Jamshedpur Indiscriminate firing in two groups in ganja business five bullets fired after surrounding the leader of Vishwa Hindu Parishad
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर से फिल्मी स्टाइल में हुई वारदात सामने आई है। यहां इलाके में दबदबे और गांजा कारोबार के चलते दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बबलू सिंह को पांच गोलियां लगी हैं। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बबलू सिंह को पैर में चार व पीठ में एक गोली लगी है। घटना के बाद उसका उपचार टीएमएच अस्पताल में चल रहा है। 

दिनदहाड़े हुई 10 से 12 राउंड फायरिंग 
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बागबेड़ा-कीताडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर दिनदहाड़े यह वारदात हुई। सुबह करीब 10:35 मिनट बजे बबलू सिंह व दूसरे गुट के गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेधा के बीच टकराव हुआ और अंधाधुंध 10 से 12 राउंड गोलियां चलीं। इस घटना में लेधा भी घायल हुआ है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी संकरी गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


गांजा व जमीन कारोबार का था विवाद 
एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने बताया कि बबलू सिंह और लेधा के बीच गांजा कारोबार को लेकर विवाद था। बबलू सिंह पहले लेधा के साथी अजीत व संजीत से गांजा लेता था, लेकिन बाद में वह दूसरी जगह से गांजा लेकर बेचने लगा था। इसको लेकर अजीत व संजीत ने बबलू सिंह को धमकी दी थी, जिसके बाद बबलू सिंह लेधा के घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर आया था। इसके अगले ही दिन लेधा व उसके साथियों ने मिलकर बबलू सिंह पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे बाद अस्पताल पहुंचा लेधा 
गोलीबारी में घायल लेधा घटना से करीब चार घंटे बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचा। लेधा के भी कंधे व पैर में गोली लगी है। लेधा का कहना है कि पहली गोली बबलू सिंह की ओर से चलाई गई, जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई। वहीं बबलू सिंह ने अजीत, संजीत, दीपक, लेधा, शाहरुख व अन्य पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed