{"_id":"6667d7e26044f172690d55bd","slug":"jailed-jarkhand-minister-alamgir-alam-resigns-from-state-cabinet-and-also-as-the-clp-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: आलमगीर आलम ने जेल से CM सोरेन को लिखा पत्र, राज्य मंत्रिमंडल और CLP के नेता पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: आलमगीर आलम ने जेल से CM सोरेन को लिखा पत्र, राज्य मंत्रिमंडल और CLP के नेता पद से दिया इस्तीफा
Tue, 11 Jun 2024 10:22 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:22 AM IST
सार
कांग्रेस नेता और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय ने 15 मई को गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी ने वहां से 32 करोड़ रुपये से अधिक बरामद करने का दावा किया था, जहां जहांगीर आलम रहते थे।
विज्ञापन
आलमगीर आलम
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनशोधन के एक मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम जेल में बंद हैं। उन्होंने अब राज्य मंत्रिमंडल और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लिखे पत्र में आलम ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। आलम ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे एक अन्य पत्र में कहा, 'मैं झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा देता हूं। मुझे सीएलपी नेता के रूप में काम करने और सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी रहूंगा।'
विज्ञापन
क्या है मामला?
कांग्रेस नेता और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, उनके पूर्व निजी सचिव संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय ने 15 मई को गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी ने वहां से 32 करोड़ रुपये से अधिक बरामद करने का दावा किया था, जहां जहांगीर आलम रहते थे।
विज्ञापन
यह जांच राज्य ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले ठेकेदारों के अधिकारियों और अन्य लोगों के बीच कथित अनियमितताओं और रिश्वत के आदान-प्रदान से संबंधित है। पीएमएलए अदालत ने 17 मई को आलम को छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद 22 मई को रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई गई। 27 मई को तीन अन्य दिन के लिए रिमांड को बढ़ाया गया था।
भाजपा कर रही थी पद से हटाने की मांग
राज्य में विपक्षी भाजपा ने पिछले सप्ताह आलम को चंपई सोरेन मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आलम के पास मौजूद सभी चार विभागों संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज का प्रभार संभाला था।