फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jailed ex-Jharkhand CM Hemant Soren not to contest from Dumka, JMM fields MLA Nalin

झारखंड: हेमंत सोरेन के दुमका से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच JMM ने उतारा प्रत्याशी, नलिन सोरेन पर जताया भरोसा

Thu, 04 Apr 2024 07:51 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 07:51 PM IST
सार

झारखंड की दुमका सीट पर झामुमो ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा था कि इस सीट से जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोक सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। झामुमो ने शिकारीपाड़ा विधायक पर भरोसा जताया है।  

विज्ञापन
Jailed ex-Jharkhand CM Hemant Soren not to contest from Dumka, JMM fields MLA Nalin
विधायक नलिन सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : X/@DCDumka

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को दुमका लोकसभा सीट के लिए शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन पर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें दुमका सीट से उम्मीदवार बनाकर लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारा है। नलिन सोरेन के इस सीट से उम्मीदवार बनने के बाद जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर ब्रेक लग या है। राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान था कि हेमंत सोरेन दुमका सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। 
विज्ञापन


झामुमो ने उतारा दुमका लोकसभा सीट पर उम्मीदवार
गौरतलब है कि पार्टी ने अपने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को भी गिरिडीह लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। झामुमो के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने नलिन सोरेन को दुमका सीट से और मथुरा प्रसाद महतो को गिरिडीह से मैदान में उतारने का फैसला किया है। खास बात है कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दुमका सीट से भाजपा ने पहले ही झामुमो की पूर्व विधायक और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को उम्मीदवार बना दिया है। 
विज्ञापन


Image

दुमका सीट ने सीता सोरेन को इस सीट से उतारा
भाजपा ने पहले 2 मार्च को मौजूदा सांसद सुनील सोरेन को दुमका से फिर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में सीता सोरेन को सीट से मैदान में उतारने के लिए उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। सुनील सोरेन ने 2019 के चुनाव में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को 47,590 वोटों के अंतर से हराया था। तीन बार विधायक रहीं और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा में शामिल होने के बाद सीता सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा था कि और 2009 में उनके पति दुर्गा सोरेन की मृत्यु के बाद वह पार्टी में अलग-थलग थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने 27 मार्च को तीन लोकसभा क्षेत्रों - लोहरदगा, खूंटी और हज़ारीबाग के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत और जय प्रकाशभाई पटेल क्रमशः खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और हजारीबाग सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के मुताबिक, राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed