{"_id":"62fff05fc5bbab796f2d123b","slug":"it-team-conducts-raid-at-jharkhand-hotel-to-nab-close-aid-of-partha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पार्थ चटर्जी के करीबी को पकड़ने के लिए झारखंड होटल में आईटी टीम की छापेमारी, नहीं लगा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पार्थ चटर्जी के करीबी को पकड़ने के लिए झारखंड होटल में आईटी टीम की छापेमारी, नहीं लगा हाथ
Sat, 20 Aug 2022 01:49 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:49 AM IST
सार
अधिकारियों ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह एक सरकारी वाहन में कोलकाता से आया था, और उसके साथ एक बड़ा बैग था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के एक करीबी के दौरे की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को आयकर विभाग की एक टीम ने हजारीबाग जिले के भंडारा पार्क में एक होटल में छापेमारी की।
विज्ञापन
हालाँकि, वह व्यक्ति आईटी टीम के आने से कुछ घंटे पहले होटल से निकल गया था। अधिकारियों ने कहा कि एक अन्य मामले के सिलसिले में हजारीबाग में मौजूद आईटी टीम को कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय से सूचना मिली कि पार्थ चटर्जी का करीबी धन को ठिकाने लगाने के लिए भंडारा पार्क आया हुआ है।
विज्ञापन
इसके बाद आईटी की टीम ने ईडी द्वार बताई जगह पर छापेमारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि आयकर इकाई के कर्मियों ने भंडारा पार्क के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया। इसमें एक मल्टीप्लेक्स, एक होटल और एक मैरिज हॉल शामिल है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति होटल में मौजूद था उसको चटर्जी का करीबी माना जाता है। वहीं पार्थ चटर्जी को ईडी ने स्कूल नौकरी घोटाले में कोलकाता से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
नाम न छापने की शर्त पर आयकर विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को होटल में करीब आठ घंटे तक छापेमारी की, लेकिन उस व्यक्ति का पता लगाने में असफल रहे, जो कथित तौर पर कुछ घंटे पहले पार्क से निकला था। अधिकारियों ने कहा कि टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ की गई होटल के कर्मचारियों ने कहा कि वह एक सरकारी वाहन में कोलकाता से आया था, और उसके साथ एक बड़ा बैग था। आगे की जांच जारी है।