फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   insurgency ended in Jharkhand due to PM Narendra Modi said Raghubar Das

पीएम मोदी की वजह से झारखंड में उग्रवाद खत्म हुआ, बिजली से रोशन हुए 30 लाख घर : रघुवर दास

Fri, 19 Apr 2019 09:13 AM IST
आसिम खान भाषा, लोहरदगा
भाषा, लोहरदगा Published by: आसिम खान Updated Fri, 19 Apr 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
insurgency ended in Jharkhand due to PM Narendra Modi said Raghubar Das
रघुबर दास (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखण्ड के लातेहार का सरयू, सारंडा और लोहरदगा का पेशरार बदल चुका है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल पहले तक यहां बिजली, सड़कें नहीं थीं और उग्रवाद चरम पर था लेकिन अब यहां बिजली और सड़कें हैं तथा उग्रवाद नहीं है। मुख्यमंत्री दास ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के प्रयास का असर है कि विगत साढ़े चार साल में झारखंड के 30 लाख घरों को बिजली से रोशन किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री लोहरदगा आ रहे हैं और लोहरदगा की जनता को प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार है। उन्हें इंतजार है उस दिन का जब नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश की जनता सुरक्षा और विकास चाहती है। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी सुदर्शन भगत का सुदर्शन चक्र चलेगा जो असुरी शक्तियों का समूल नाश कर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएगा। 
विज्ञापन


दास एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद देश के विकास के लिए कठोर निर्णय लिए गए। यह बात देश की जनता जानती है। उन्हें पता है कि गांव, गरीब, किसान के लिए कार्य हुए हैं, फिर वो प्रधानमंत्री आवास योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो, देश की महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना हो, बहनों के लिए शौचालय का निर्माण और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार हेतु प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed