फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   INDIA bloc meeting begins amid change of guard speculations in Jharkhand news in hindi

Jharkhand: झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन तीसरी बार बन सकते हैं मुख्यमंत्री; आज रात CM चंपई के इस्तीफे की अटकलें

Wed, 03 Jul 2024 02:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 Jul 2024 02:00 PM IST
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर सीएम की कुर्सी संभाल सकते हैं। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि सीएम चंपई सोरेन आज रात इस्तीफा दे सकते हैं। जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन का चुनाव से चंद महीने पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालना झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
INDIA bloc meeting begins amid change of guard speculations in Jharkhand news in hindi
हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत के बाद से ही झारखंड में राजनीतिक फेरबदल के संकेत मिल रहे थे। इसी बीच सूत्रों ने बताया है कि वर्तमान सीएम चंपई सोरेन आज रात इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे की अटकलों के बीच बुधवार दिन में हुई बैठक के बारे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक सूत्र ने बताया, 'बैठक में चंपई सोरेन के स्थान पर हेमंत सोरेन को लाने का निर्णय लिया गया।' उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर हुई बैठक में गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया। ऐसे में JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य में पार्टी नीत गठबंधन के विधायकों के बीच आम सहमति के बाद तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच रांची में आज इंडी गठबंधन के विधायकों के बीच बैठक शुरू हुई। यह बैठक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हेमंत सोरेन ने बुलाई। भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। करीब पांच महीने बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया। 
विज्ञापन


इस बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी के सूत्र ने कहा, "राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है। यह बैठक महत्वपूर्ण है। राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टियों के विधायक यहां 11 बजे इकट्ठा हुए। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को रद्द किया गया।" दरअसल, बुधवार को सीएम चंपई सोरेन राज्य के 1500 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चंपाई सोरेन के कार्यक्रमों को किया गया रद्द
मंगलवार को भी चंपई सोरेन के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। उन्होंने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद दो फरवरी को झारखंड के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। नाम न बताने की शर्त पर एक कांग्रेस विधायक ने कहा, "हमें हमारे पार्टियों की तरफ से बुधवार को इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। यह बैठक झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की गई।" उन्होंने आगे कहा कि बैठक इस साल के आखिर में होने वाले चुनाव को लेकर तैयार की गई रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। 


बैठक में ये नेता भी ले रहे हिस्सा 
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि इस बैठक का एजेंडा राज्य में राजनीतिक विकास है। मुख्यमंत्री के अलावा हेमंत सोरेन के भाई और मंत्री बसंत सोरेन भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। झमुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद गांडेय सीट खाली हो गया था। बाद में वहा उप चुनाव कराया गया, जिसमें हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को विधायक के तौर पर चुना गया। जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन ने अपनी पहली रैली में दावा किया कि भाजपा झारखंड में विधानसबा चुनाव पहले कराने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed