फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   India Alliance candidates, Congress and RJD candidates face each other on three seats

Jharkhand: तीन सीटों पर आमने-सामने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, कांग्रेस और राजद प्रत्याशियों में मुकाबला

Sat, 02 Nov 2024 05:46 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 02 Nov 2024 05:46 PM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर झामुमो ने 43, कांग्रेस ने 30, राजद ने छह और भाकपा-माले ने चार सीटों पर विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

विज्ञापन
India Alliance candidates, Congress and RJD candidates face each other on three seats
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव रोचक हो रहा है। यहां तीन विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों में ही मुकाबला है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मॉर्क्सवादी-लेनिनवादी) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी धनवार सीट पर आमने-सामने हैं। वहीं छतरपुर और बिश्रामपुर में कांग्रेस और राजद प्रत्याशियों में मुकाबला है। हालांकि कांग्रेस और राजद मुकाबले से बचने की कोशिश कर रहे हैं। यहां सीट बंटवारे को लेकर बात चल रही है।  

विज्ञापन


झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर झामुमो ने 43, कांग्रेस ने 30, राजद ने छह और भाकपा-माले ने चार सीटों पर विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा-माले संयुक्त रूप से झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। छतरपुर, बिश्रामपुर और धनवार सीटों को छोड़कर गठबंधन में सभी सीटों पर बंटवारा हो गया है। झामुमो ने धनवार सीट पर भाकपा-माले के साथ मुकाबला करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


वहीं राजद और कांग्रेस ने छतरपुर और बिश्रामपुर सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। विनोद पांडेय ने कहा कि दोनों सीटों पर मुद्दे को सुलझाने के लिए चर्चा अभी चल रही है। हमें उम्मीद है कि एक या दो दिन में नतीजा सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत राजद को छह सीटें दी गईं, जबकि भाकपा-माले को तीन सीटें दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि वे संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे। इंडिया गठबंधन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सीट-बंटवारे की घोषणा नहीं की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा। कांग्रेस और झामुमो 81 में से 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। 11 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गईं हैं। 

झारखंड में दो चरणों में मतदान
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक झारखंड में दो चरणों- 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed