{"_id":"5b5d1b264f1c1b58488b7808","slug":"in-the-jharkhand-mentally-ill-person-killed-three-persons-the-mob-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने की तीन की हत्या, भीड़ ने ली जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने की तीन की हत्या, भीड़ ने ली जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गुमला जिले में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने नाबालिग और नवजात समेत तीन लोगों की हत्या कर दी और दो लोगों को घायल कर दिया। इससे गुस्साएं ग्रामीण ने उसकी पीट-पीटकर जान ले ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान छोटू मुंडा के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
उसने 45 वर्षीय महिला भंडाइन मुंडाइन, उसके तीन साल के बेटे बिपिन और एक माह की बेटी बिबियानी की बिना किसी वजह के हत्या कर दी। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने विक्षप्ति छोटू को घटनास्थल पर भी दबोच लिया और पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
पालकोट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुदामा चौधरी ने बताया कि मृतक आरोपी ने पीड़िता महिला के पति कृष्णा मुंडा और ग्रामीण सुखदेव मुंडा को घायल कर दिया। इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन