फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   in Missionaries of Charity illegal adoption work was on from several years

सालों से चल रहा था बच्चों को अवैध गोद देने का धंधा, जांच की हुई थी नाकाम कोशिश

Mon, 06 Aug 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Mon, 06 Aug 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
in Missionaries of Charity illegal adoption work was on from several years

एक महीने पहले ही रांची के एक मिशनरी चैरिटी द्वारा चलाए जाने वाले चाइल्डकेयर होम में हुई जांच से पता चला है कि यहां से बच्चों को अवैध तरीके से गोद दिया जाता था। हालांकि बाल अधिकार संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) की जांच से खुलासा हुआ है कि ट्रस्ट साल 2013 से ही अवैध तरीके से बच्चों को गोद देने का काम कर रहा था।

विज्ञापन


एनसीपीसीआर के एक सदस्य के अनुसार, 'दो सदस्यीय टीम ने निर्मल हृदय जोकि अविवाहित माओं का घर था और जिसका संचालन मिशनरी ऑफ चैरिटी करती है, वहां पिछले कुछ सालों से अवैध तरीके से बच्चों को गोद देने की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था।' इस मामले की 2014 में जांच करने की कोशिश नाकाम रही थीं। उस समय बाल कल्याण समिति के एक सदस्य ने यहां जांच करने की नाकाम कोशिश की थी।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में निर्मल हृदय द्वारा बेचे गए चार बच्चों का पता लगा चुकी है। 5 जून को राज्य बाल कल्याण समिति द्वारा दायर की गई एफआईआर के आधार पर 58 दूसरे मामलों की जांच चल रही है। आयोग ने राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है और उन्हें ट्रस्ट द्वारा पिछले पांच सालों में गोद दिए गए बच्चों के बारे में विस्तृत जांच करने को कहा है। एनसीपीसीआर केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्रालय को भी अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने पहले ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा सभी राज्यों में चलाए जा रहे चाइल्ड केयर संस्थानों की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। एनसीपीसीआर की टीम द्वारा की गई जांच के आधार पर राज्य बाल कल्याण समिति को अक्टूबर 2013 से ट्रस्ट द्वारा अवैध तरीके से गोद दिए बच्चों के बारे में शिकायतें मिली थीं लेकिन जिला बाल कल्याण समिति जब निरीक्षण के लिए 2014 में ट्रस्ट पहुंची तो उसे भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। उस समय बाल कल्याण समिति के मुखिया रहे ओम प्रकाश सिंह को अप्रैल 2014 में जिला प्राधिकारियों ने निलंबित कर दिया था।


रांची बाल कल्याण समिति की प्रमुख रूपा वर्मा को इसी साल जून में नियुक्त किया है, उनके अनुसार कोई भी बाल कल्याण समिति को दो साल से ज्यादा नेतृत्व नहीं कर सकता है। वर्मा द्वारा 5 जुलाई को एफआईआर दर्ज करवाने के बाद एक महिला कर्मचारी की गिरफ्तारी हो पाई थी। महिला ने कथित तौर पर नाबालिग द्वारा जन्म दिए गए बच्चे को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रहने वाले जोड़े को बेच दिया था। जिसे 14 मई को वापस ले लिया गया था। इसके बाद जोड़े ने बाल कल्याण आयोग से संपर्क किया और इस मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed