{"_id":"5a8518a24f1c1b4d588b89d0","slug":"in-jamshedpur-policeman-beat-a-mentally-challenged-man-to-remove-him-from-middle-of-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पुलिस की बदसलूकी, रोड से हटाने के लिए शख्स को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पुलिस की बदसलूकी, रोड से हटाने के लिए शख्स को बेरहमी से पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। व्यक्ति को बीच रोड पर बेरहमी से पीटने का आरोप पुलिस प्रशासन पर लगा है। घटना जमशेदपुर के जुबली पार्क की है, जहां पीड़ित बीच रोड पर बैठा था।
विज्ञापन
पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली तो अवर पुलिस निरीक्षक ए प्रसाद मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस को उसे सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोप यह भी है कि पुलिस ने शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रसाद ने कहा, व्यक्ति आने-जाने वाली गाड़ियों पर पत्थर फेंक रहा था। मैंने उसे डंडे से नहीं मारा, बस उसे साइड करने की कोशिश में जबरदस्ती करनी पड़ी।
विज्ञापन
Jamshedpur: Police personnel beat a mentally & physically challenged man near Jubilee Park allegedly in an attempt to remove him from the middle of the road #Jharkhand pic.twitter.com/0BFUScogNz
— ANI (@ANI) February 15, 2018