{"_id":"5fb1eae48ebc3e9bab1b901a","slug":"in-gumla-jharkhand-elderly-couple-beaten-up-to-death-the-search-for-the-accused-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गुमला में वृद्ध दंपती को शराबियों ने पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गुमला में वृद्ध दंपती को शराबियों ने पीट-पीट कर मार डाला
Mon, 16 Nov 2020 08:52 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रांची
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गुमला जिले में शराब के नशे में धुत कुछ शराबियों ने वृद्ध दंपती की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, जिले के नगर थाना क्षेत्र के सतपारा घट्ठा गांव के समीप रविवार देर शाम शराबियों ने 70 वर्षीय सैनी गोप व 65 वर्षीय फुलो देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन ने बताया, ‘गांव के समीप ही कुछ लोग शराब पी रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इसी विवाद के चलते नशे में धुत लोगों ने वृद्ध दंपती की पीट-पीट कर हत्या कर दी।’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन