फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   In four years electricity has been transported to 30 lakh families: Chief Minister

देश की आजादी के 67 वर्ष बाद "चार वर्षों में" 30 लाख परिवारों तक बिजली पहुंचायी : मुख्यमंत्री

Mon, 21 Jan 2019 11:24 AM IST
अजय सिंह भाषा, झारखंड
भाषा, झारखंड Published by: अजय सिंह Updated Mon, 21 Jan 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
In four years electricity has been transported to 30 lakh families: Chief Minister
Raghubar Das - फोटो : PTI

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को कहा कि देश की आजादी के 67 वर्ष बाद उनकी सरकार ने सिर्फ चार वर्ष में तीस लाख परिवारों तक बिजली पहुंचायी है जिससे उनकी जिन्दगी में परिवर्तन आया है।

विज्ञापन


झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही।

दास ने कहा कि आजादी के बाद 67 वर्षों में झारखंड के 68 लाख परिवारों में से महज 38 लाख परिवारों तक ही बिजली पहुंचायी जा सकी थी लेकिन उनकी सरकार ने शेष सभी तीस लाख परिवारों को सिर्फ चार वर्ष के शासनकाल में विद्युत आपूर्ति कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में विद्युत आपूर्ति में बड़ी कठिनाइयां थीं क्योंकि यहां वास्तव में 114 ग्रिड की आवश्यकता थी लेकिन यहां सिर्फ 38 ग्रिड थीं।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य ने इन स्थितियों को एक चुनौती के रूप लिया है और इस वर्ष मई तक ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग ग्रिड का निर्माण कर लिया जायेगा जिससे वहां विद्युत आपूर्ति शहरों से अलग निश्चित समय के लिए सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष द्वारा बार-बार किसानों का रोना रोने पर दास ने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य दलों के शासन में किसानों को कर्ज लेकर सिर्फ कर्जदार बनने को प्रेरित किया गया जबकि उनकी सरकार ने मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत प्रति एकड़ किसानों को पांच हजार रुपये देने की योजना बनायी है। यह राशि किसानों के खाते में सीधे डाल दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के शासन काल में किसानों से कृषि विकास दर 14 प्रतिशत से अधिक करके रिकार्ड कायम किया है।

उन्होंने दावा किया कि 2022 तक झारखंड में किसानों की आय चार गुनी तक करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed