झारखंड के दुमका में माओवादियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4-5 नक्सलियों को भी लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के दुमका में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए हैं। वहीं, इस मुठभेड़ में 4-5 नक्सलियों को भी पुलिस की गोलियां लगी है। पुलिस ने नक्सलियों के घायल होने की बात कही है, जबकि उनके मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। घायलों में एक जवान को इलाज के लिए विमान से रांची ले जाया गया है, जबकि अन्य जवानों का दुमका में इलाज चल रहा है। शहीद जवान नीरज छेत्री को एसएसबी के जवानों ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।
Superintendent of Police, Y S Ramesh : In an encounter with Naxals in Dumka, 1 jawan has lost his life and 4 others are injured. According to our information 4-5 Naxals have been shot. #Jharkhand pic.twitter.com/f5yjENH6zH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 2, 2019
दुमका पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर पुलिस ने अभियान शुरू किया था। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए हैं। चार अन्य जवान भी घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में दुमका जिले के तलदंगल के जंगलों में रविवार तड़के मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश के अनुसार एसएसबी के जवान जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे। उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस की गोली लगते ही जंगल में भागे नक्सली
एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें चार से पांच नक्सलियों को गोली लगी है। हालांकि वे सभी जंगलों में भाग गए। शहीद जवान का नाम नीरज छेत्री, जबकि घायल होने वाले जवानों के नाम राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर और करण कुमार बताए गए। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजेश राय को इलाज के लिए विमान के जरिए रांची ले जाया गया है, वहीं अन्य जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान नीरज छेत्री को एसएसबी के जवानों ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।
Jharkhand: Wreath laying of Sashastra Seema Bal jawan Neeraj Chhetri who lost his life in encounter with Naxals in Dumka today. pic.twitter.com/Pe9uLFEZZ4
— ANI (@ANI) June 2, 2019