फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   illegal coal mine collapse in Jharkhand Dhanbad many died and feared trapped Latest News Update

Jharkhand: धनबाद में कोयले की अवैध खदान धंसी; तीन की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Fri, 09 Jun 2023 03:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 Jun 2023 03:57 PM IST
विज्ञापन
illegal coal mine collapse in Jharkhand Dhanbad many died and feared trapped Latest News Update
अवैध खदान धंसी। - फोटो : ANI

झारखंड में धनबाद के पास कोयले की एक अवैध खदान धंसने की खबर है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान तीन लोगों की मौत की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक, धनबाद के पास शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित खदान के ढह गई। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह 10.30 बजे हुई। सिंदरी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमा ने बताया कि फंसे या घायल लोगों की संख्या अभी नहीं बताई जा सकती। बचाव दल ने मोर्चा संभाल लिया है। 

विज्ञापन



विज्ञापन




एक चश्मदीद ने बताया कि जब खदान धंसी तो कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। भौरा थाने के इंस्पेक्टर बिनोद उरांव ने कहा कि बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

illegal coal mine collapse in Jharkhand Dhanbad many died and feared trapped Latest News Update
Accident - फोटो : Social Media

सरायकेला-खरसावां में बस हादसा, दो की मौत
इस बीच सरायकेला-खरसावां जिले में जमशेदपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर सहर्बेदा में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान  दो यात्रियों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार को तड़के चार बजे के आसपास हुआ और इसकी वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। बस बिहार के नवादा से जमशेदपुर जा रही थी और इसमें 40 यात्री सवार थे। यह रांची-जमशेदपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर दुर्घटना की शिकार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed