फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   If looting of water, forest and land is not stopped in Jharkhand, you will go to jail, BJP warns CM

Jharkhand: 'झारखंड में जल, जंगल, जमीन लूट नहीं रुकी तो जाएंगे जेल', भाजपा की सीएम को चेतावनी

Fri, 05 Apr 2024 09:48 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मेघा झा Updated Fri, 05 Apr 2024 09:48 PM IST
सार

झारखंड में बीजेपी के बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपई सरोन को कहा कि यदि मुख्यमंत्री इसी तरह जल, जंगल, जमीन लूट को नजरअंदाज कर खामोश बने रहेंगे, तो उन्हें भी जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
If looting of water, forest and land is not stopped in Jharkhand, you will go to jail, BJP warns CM
बाबूलाल मरांडी - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के में बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को जेल भेजने की चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में जल, जंगल और जमीन की लूट को नजरअंदाज न किया जाए।

विज्ञापन


झारखंड में जल, जंगल जमीन लूट को लेकर कई विवाद चल रहा है। जनवरी में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से इस मामले की जांच जारी है। अब हाल ही में झारखंड में बीजेपी के बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपई सरोन को ही चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री इसी तरह जल, जंगल, जमीन लूट को नजरअंदाज कर खामोश बने रहेंगे, तो उन्हें भी जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


घोटालों के राजा हैं हेमंत, इसलिए ईडी ने किया था गिरफ्तार: मरांडी 
मरांडी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घोटालों में शामिल होने के कारण ईडी ने गिरफ्तार किया था। बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि हेमंत घोटालों के राजा हैं, इसलिए ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। ईडी की जांच में झारखंड लूट में हेमंत की सीधी संलिप्तता का संकेत मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी से जेल में बंद हैं हेमंत सोरेन
ईडी ने 31 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन झारखंड के 7 वें मुख्यमंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed