फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Husband and mother-in-law arrested for murdering wife in Jharkhand

Jharkhand: झारखंड में अवैध संबंध के शक में पत्नी की दीवार में सिर मारकर हत्या, पति-सास गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 02:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 02:04 AM IST
सार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में झगड़े के दौरान पति ने पत्नी का सिर दीवार में दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान, पति ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी किसी और व्यक्ति के साथ संबंध बना रही है, जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
Husband and mother-in-law arrested for murdering wife in Jharkhand
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। झगड़े के बाद पति ने अपनी पत्नी का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतका के पति और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार तड़के जोइगीसोल गांव में हुई। मृतका की पहचान जानकी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पति अब्दुल कासिम और पत्नी जानकी कुमारी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान पति कासिम ने पत्नी का सिर घर की दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CAG Report: रेलवे की आय में 25.51% की वृद्धि, वित्त वर्ष 2022-23 में यात्री-माल ढुलाई से कमाए 2.39 लाख करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता के बयान पर दर्ज किया मामला 
पुलिस के अनुसार, जानकी के पिता संत गिरी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति अब्दुल कासिम (23) और सास गुलनार बेगम (52) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जानकी की मौत के बाद अब्दुल मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। चीख-पुकार सुनकर मौके पर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधने के बाद पुलिस को सूचना दी। 

अवैध संबंध के शक में हुआ झगड़ा
पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अब्दुल और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद पता चला कि अब्दुल को शक था कि उसकी पत्नी किसी और व्यक्ति के साथ संबंध बना रही है, जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 


तीन महीने पहले अब्दुल के साथ भागी थी मृतका 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग के अनुसार, मृतका के पिता संत गिरी ने दावा किया है कि उनकी बेटी नाबालिग है। कथित तौर पर वह अब्दुल से प्यार करती थी। तीन महीने पहले वह दूसरे समुदाय के अब्दुल के साथ भाग गई थी। एसपी ने बताया कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह जानलेवा हादसा हुआ। 

ये भी पढ़ें: Karnataka: 'मैं नाराज नहीं, सब आपकी कल्पना है'; राजन्ना के इस्तीफे पर BJP के तंज पर सीएम सिद्धारमैया का पलटवार

लिव-इन रिलेशनशिप की जांच कर रही पुलिस 
एसपी गर्ग ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अब्दुल और जानकी पहले से शादीशुदा थे या लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। यह पूछे जाने पर कि क्या पीड़िता नाबालिग थी, एसपी ने कहा कि यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed