Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन पर हिमंत बिस्व सरमा का हमला, कहा- झामुमो के पास टिकट देने के लिए उम्मीदवार नहीं
भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कई पूर्व विधायक झामुमो में शामिल हो गए थे। इसे लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने झामुमो को लेकर सवाल उठाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर मंगलवार को असम के सीएम और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सत्तारूढ़ पार्टी है और उसके पास टिकट देने के लिए उम्मीदवार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कम से कम असम में तो भाजपा कभी भी कांग्रेस को लोगों को लेकर नहीं आएगी, क्योंकि हमारे पास उम्मीदवार तैयार हैं। अगर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को उम्मीदवारों की जरूरत है, तो वह हमें बताएं। हम उनको उम्मीदवार देंगे। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मैं पहली बार झारखंड में चुनाव देख रहा हूं। हमारी पार्टी में कोई असंतोष नहीं है। उन्होंने कहा कि कुणाल सारंगी पहले मेरे पास आए थे। लेकिन मेरे पास जगह नहीं थी। जो भी नेता झामुमो में गए हैं, वो पहले मुझसे मिल चुके थे, लेकिन मुझ पर कोई स्थान खाली नहीं था।
सरमा ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव की स्थिति को लेकर दुखी हूं। मुझे लगता है कि बिहार के लोग समझ चुके हैं कि तेजस्वी यादव की कोई ब्रांड वैल्यू नहीं है। आज तेजस्वी यादव तीन बार हेमंत सोरेन से मिलने सीएम आवास गए, लेकिन सोरेन उनसे एक बार भी नहीं मिले। राहुल गांधी लालू यादव को गठबंधन नहीं तोड़ने के लिए कह रहे हैं। लालू यादव भी गठबंधन न तोड़ने की गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन फिर भी हेमंत सोरेन ने तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं की। बिहार में उनका पर्दाफाश हो रहा है। यह हमारे लिए अच्छा है।
इससे पहले भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कई पूर्व विधायक झामुमो में शामिल हो गए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करते हुए अन्य दलों से भाजपा में शामिल होने वालों पर भरोसा जताया है। अब तक घोषित 66 उम्मीदवारों में से आधे से अधिक ऐसे हैं जो अन्य दलों से आए हैं। पूर्व विधायक लुईस मरांडी, कुणाल सारंगी और लक्ष्मण टुडू, तीन बार के बीजेपी विधायक केदार हाजरा और उसकी सहयोगी आजसू पार्टी के उमाकांत रजक भी सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.