{"_id":"617c113b87ea317d454f0200","slug":"high-court-slammed-cbi-for-slow-pace-of-investigation-on-dhanbad-judge-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनबाद जज हत्याकांड: हाईकोर्ट ने लगाई सीबीआई को फटकार, जांच पर जताया असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनबाद जज हत्याकांड: हाईकोर्ट ने लगाई सीबीआई को फटकार, जांच पर जताया असंतोष
Fri, 29 Oct 2021 08:50 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:50 PM IST
सार
धनबाद के जज उत्तम आनंद की हत्या के मामले में सीबीआई की जांच पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। अदालत ने यह कहते हुए मामले की सुनवाई की अगली तारीख 12 नवंबर तय कर दी कि इस मामले में सीबीआई आज भी वहीं है जहां पहले दिन थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक बार फिर इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि हम एजेंसी की जांच से संतुष्ट नहीं है, मामले में आज भी पहले दिन वाली ही स्थिति है। सीबीआई के पास दो आरोपियों के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि अगर इतने हाईप्रोफाइल केस का यह हाल होगा तो यह व्यवस्था के लिए और हमारे देश के लिए बहुत ही दुखद होगा। हाईकोर्ट ने आगे कहा कि सीबीआई की जांच से ऐसा लगता है कि वह इस मामले जांच पेशेवर तरीके से नहीं कर रही है। बिना हाईकोर्ट की अनुमति लिए ही मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा कि सीबीआई ने यह आरोपपत्र हत्या और साजिश के मामले में दाखिल किया है लेकिन उसे अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस साजिश में कौन था, किसने यह साजिश रची और हत्या करने के पीछे की वजह क्या थी। अदालत ने आगे कहा कि अब यह मामला एक्सीडेंट और गैर इरादतन हत्या की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन