फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hemant Soren Sister in Law Sita Soren Attack PA Pointed Pistol Security Investigation Jharkhand News in Hindi

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पीए ने तानी पिस्तौल; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 01:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Mar 2025 01:01 PM IST
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर धनबाद में जान लेवा हमले का प्रयास हुआ। उन पर पीए देवाशीष मनोरंजन घोष ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन सीता के सुरक्षा गार्ड ने पहले ही आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन
Hemant Soren Sister in Law Sita Soren Attack PA Pointed Pistol Security Investigation Jharkhand News in Hindi
सीता सोरेन और मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बड़े बेटे स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी, भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, सीता सोरेन अपने परिवार के साथ धनबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं।

विज्ञापन


इसी दौरान सरायढेला स्थित एक होटल में बातचीत के दौरान उनके पीए देवाशीष मनोरंजन घोष ने उन पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


चुनावी खर्च को लेकर हुआ विवाद
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेत्री सीता सोरेन शादी समारोह में शामिल होने के बाद सरायढेला स्थित एक होटल में अपने परिवार के साथ ठहरी थीं। वहां वह विधानसभा चुनाव में हुए खर्च को लेकर चर्चा कर रही थीं, तभी उनके पीए देवाशीष मनोरंजन घोष के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर देवाशीष ने गुस्से में आकर गैर-लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और सीता सोरेन पर तान दी। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप किया और उसे काबू में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


"मेरे खिलाफ पहले से रची जा रही थी साजिश" - सीता सोरेन
हमले के बाद सीता सोरेन ने कहा कि वह इस घटना से आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय से ही उनके खिलाफ साजिश रची जा रही थी और देवाशीष मनोरंजन घोष इसका मोहरा था। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उनके विरोध में किसी गिरोह के इशारे पर यह हमला किया गया है।


आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इस घटना के बाद झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देवाशीष मनोरंजन घोष को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed