{"_id":"5ed0db12730e5b2227390750","slug":"hemant-soren-says-60-migrant-workers-will-return-from-leh-to-state-through-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह से 60 श्रमिक शुक्रवार को विमान से झारखंड लौटना प्रारंभ करेंगे : सोरेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह से 60 श्रमिक शुक्रवार को विमान से झारखंड लौटना प्रारंभ करेंगे : सोरेन
Fri, 29 May 2020 03:21 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 29 May 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन की वजह से लेह में फंसे राज्य के 60 श्रमिक शुक्रवार से झारखंड लौट रहे हैं।
विज्ञापन
सोरेन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘हम अपने प्रवासी कामगारों की सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी क्रम में लेह में फंसे साठ श्रमिकों को वापस लाने की व्यवस्था सरकार ने कर ली है जो आज से राज्य में विभिन्न विमानों से लौटना प्रारंभ कर देंगे।’’
विज्ञापन
सोरेन ने कहा, ‘‘इस कार्य में सहयोग के लिए लद्दाख प्रशासन, स्पाइस जेट, इंडिगो और सीमा सड़क संगठन की पूरी टीम को धन्यवाद।’’ गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 21 मई को केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर लेह में फंसे राज्य के श्रमिकों को विमान से वापस लाने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन