फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Health Minister handed over appointment letters to the newly appointed doctors

Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, हेल्थ सेक्टर को मिलेगा बड़ा संबल

Thu, 13 Mar 2025 06:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही नए मेडिकल कॉलेज और मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी। हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाए जाएंगे और इलाज में एआई व रोबोटिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Health Minister handed over appointment letters to the newly appointed doctors
नियुक्ति पत्र सौंपा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को नवनियुक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में हुए इस कार्यक्रम में कुल 56 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 38 चिकित्सा पदाधिकारी, 11 दंत चिकित्सक और 57 ओटी टेक्निशियन को नियुक्त किया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को एक मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


झारखंड में जल्द शुरू होंगे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
मंत्री ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार बड़े कदम उठा रही है। रिम्स पर मरीजों का बोझ कम करने के लिए जल्द ही पांच सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। इसके अलावा डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही 10,000 से अधिक भर्तियां की जाएंगी। रिटायर्ड डॉक्टरों की सेवाएं भी ली जाएंगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन


नवनियुक्त चिकित्सकों की भूमिका अहम
मंत्री डॉ. अंसारी ने नए डॉक्टर्स को बधाई देते हुए कहा कि उनकी भूमिका समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अब वे अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगे और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने में योगदान करेंगे। उन्होंने कहा, "डॉक्टर्स मरीजों की जान बचाने का काम करते हैं, इसलिए हमें उनका मनोबल भी बढ़ाना होगा। मैं आपके साथ हूं और हम मिलकर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा मजबूत
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही नए मेडिकल कॉलेज और मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी। हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाए जाएंगे और इलाज में एआई व रोबोटिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। 108 एंबुलेंस सेवा का विस्तार होगा और दूरदराज के इलाकों में बाइक एंबुलेंस शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: JPSC अध्यक्ष ने की CM हेमंत सोरेन से मुलाकात, आयोग की सुस्त व्यवस्था को गति देने की उम्मीद

एयर एंबुलेंस से हजारों लोगों की बचाई गई जान
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की गई, जिससे अब तक हजारों लोगों की जान बचाई जा चुकी है। सरकार अब हर जिले में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है।


सीएसआर फंड से स्वास्थ्य सेवा को मिलेगा समर्थन
राज्य सरकार ने बड़ी कंपनियों को सीएसआर फंड के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी मरीज की मृत्यु होने पर उसके परिवार पर बकाया बिल का अतिरिक्त बोझ न डाला जाए।



मरीजों को मिले बेहतर इलाज
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने भी नवनियुक्त चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब लोग डॉक्टर्स की ओर आशा भरी नजरों से देखेंगे, इसलिए हर मरीज का बेहतर इलाज करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर अभियान निदेशक अबु इमरान सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed