फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Gumla: no clue found of three youths flowing in hiradah river of gumla district of jharkhand

झारखंड: सेल्फी पड़ी भारी, नदी में बहे तीन युवकों का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

Tue, 17 Nov 2020 09:50 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, गुमला
पीटीआई, गुमला Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 17 Nov 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Gumla: no clue found of three youths flowing in hiradah river of gumla district of jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

झारखंड के गुमला के रायडीह प्रखंड में शंख नदी स्थित हीरादह कुंड में रविवार बहे तीन युवकों का सोमवार शाम तक एनडीआरएफ की टीम तमाम कोशिशों के बावजूद पता नहीं लगा सकी और अब मंगलवार को भी उनकी तलाश जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन


गुमला के उपायुक्त शिषिर सिन्हा ने बताया कि वह स्वयं भी दुर्घटनास्थल पर गए थे और नदी में बह गए युवकों की तलाश के काम का निरीक्षण किया, लेकिन आज शाम को तलाश कार्य बंद किए जाने तक उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



उपायुक्त ने बताया कि लापता युवकों की तलाश का काम एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) कल भी जारी रखेगी। गौरतलब है कि हीरादह में रविवार को पिकनिक मनाने गए आधा दर्जन युवकों में से तीन युवक बह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब पिकनिक मनाने गए युवक नदी के कुंड के समीप सेल्फी ले रहे थे, तभी उनका एक साथी कुंड में गिर गया और उसे बचाने के क्रम में अन्य दो साथी भी कुंड में डूब गए जिनका अब तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed