फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   government work stopped, decisions pending

सरकारी कामकाज ठप, अटके कई फैसले

Thu, 10 Jan 2013 12:28 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 10 Jan 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
government work stopped, decisions pending

झारखंड में राजनीतिक खींचतान और अस्थिरता के चलते अब सरकारी कामकाज भी थम गया है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य विभागीय मंत्रियों ने विभिन्न फैसलों से संबंधित फाइल्स लौटा दी हैं। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के मंगलवार को इस्तीफे के बाद सारे महत्वपूर्ण कार्य रुक गये हैं।

विज्ञापन


इस स्थिति के चलते राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय नहीं लिया जा सका। अब राज्य में 43 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस भी नहीं मिल सकेगी। राज्य के लिये स्थानीयता नीति निर्धारित करने, प्रशासनिक सेवा के पुनर्गठन, सिकनी कोलियरी को नोमिनेशन पर देने, कोर कैपिटल के शिलान्यास, विधानसभा सचिवालय भवन का शिलान्यास, हाई सिक्यूरिटी नंबर, बाल श्रम आयोग व तकनीकी विश्वविद्यालय के गठन सहित दर्जनों बड़े फैसले लटक गये हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को आरोपियों पर कार्रवाई व अन्य योजनओं से जुड़ी 100 ये ज्यादा फाइलें बिना किसी निर्णय के लौटा दीं। वहीं, निवर्तमान उप मुख्यमंत्री हेमत सोरेन के पास पहली जनवरी से ही फाइलें नहीं भेजी जा रही थीं। सत्यानंद झा बाटुल ने भी कृषि व पशुपालन योजनाओं से जुड़ी 50 से अधिक फाइलें सात जनवरी की तिथि पर हस्ताक्षर के बाद वापस कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा लौटायी गयी फाइलों में से करीब 10 फाइलें राजपत्रित पदाधिकारियों पर लगे आरोपों के आलोक में उन्हें दंडित करने से संबंधित थीं। कुछ पर अधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही चलानी थी। भ्रष्टाचार से जुड़ी इन फाइलों को बिना किसी फैसले के लौटाने से इन दोषी अफसरों पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। उद्योग विभाग, योजना विकास विभाग द्वारा अधिकारियों के तबादले से संबंधित फाइलों को भी मुख्यमंत्री सचिवालय ने बिना किसी फैसले के लौटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed