{"_id":"1e59a94db0540a15605fe987fc47fbee","slug":"gold-robbery-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा-भांजे ने मिलकर लूट लिया 1 करोड़ का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा-भांजे ने मिलकर लूट लिया 1 करोड़ का सोना
अमर उजाला
Updated Tue, 08 Oct 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में सोमवार शाम एक करोड़ मूल्य के सोने की लूट की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
सोना लेकर ऋण देने वाली एक निजी फायनेंस कंपनी के दो सुरक्षागार्ड ने ही चार अन्य के साथ मिल कर एक करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का सोना और 70 हजार रुपए की नकदी लूट ली।
पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने आज बताया कि मुथुट फायनेंस कंपनी के स्थानीय कार्यालय में गार्ड के तौर पर काम करने वाले श्रीनिवास शर्मा और उसके भांजे रंजीत ने चार अन्य लुटेरों के साथ मिल कर हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य बिहार के औरंगाबाद के निवासी श्रीनिवास ने कंपनी के मैनेजर को मारपीट कर घायल भी कर दिया। शुरुआती जांच से पता चला है कि उसकी पहले से औरंगाबाद में लूट समेत अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुटेरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।