{"_id":"66deaed139bb6f76ab0a2371","slug":"girl-who-went-missing-from-ranchi-rescued-in-lucknow-jharkhand-news-in-hindi-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची से लापता हुई नाबालिग लखनऊ में मिली, ट्रक चालक ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची से लापता हुई नाबालिग लखनऊ में मिली, ट्रक चालक ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Mon, 09 Sep 2024 01:46 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:46 PM IST
सार
लड़की ने बताया कि उसे 16 अगस्त को एक युवक उसे बुंडू बस स्टैंड ले गया था, वहां से एक दूसरा युवक उसे पटना ले गया। तमाड़ थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि लड़की को पटना में एक ट्रक में बैठाने के बाद युवक गायब हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले महीने लापता हुई रांची की 13 वर्षीय लड़की को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बचाया गया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। रविवार को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। लड़की के परिवारवालों ने बताया कि वह 16 अगस्त को स्कूल से अपने घर वापस नहीं लौटी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
लड़की ने बताया कि उसे 16 अगस्त को एक युवक उसे बुंडू बस स्टैंड ले गया था, वहां से एक दूसरा युवक उसे पटना ले गया। तमाड़ थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि लड़की को पटना में एक ट्रक में बैठाने के बाद युवक गायब हो गया। ट्रक चालक ने लड़की से दुष्कर्म किया और उसे लखनऊ में छोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा, हमने रविवार को दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के बयान में कई कड़ियां गायब हैं। हम इन कड़ियों को एक-एक कर जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
पॉक्सो एक्ट के अलावा दुष्कर्म और मानव तस्करी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह ने कहा, हमने जांच शुरू कर दी है। हम एफआईआर में पीड़िता के दावों की जांच में जुटे हैं। बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार ने दावा किया कि लड़की को पटना में एक ट्रक चालक को बेच दिया गया था। उन्होंने कहा कि लड़की लोकल पुलिस को 20 अगस्त को मिली थी। उन्होंने बिना एफआईआर दर्ज किए लड़की को लखनऊ में राजकीय बालिका गृह के हवाले कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन