{"_id":"6e82a772d59843d05ccd09efd4f11447","slug":"girl-s-body-found-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर मिली लड़की की अधजली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर मिली लड़की की अधजली लाश
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 16 Feb 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-33 पर रांची जमशेदपुर हाइवे पर एक लड़की की अधजली लाश मिलने से हडकंप मच गया। लड़की की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने लाश को देखा और पुलिस को जानकारी दी। बुंदू सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर रामसेवक राय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खबर के मुताबिक बुंदू या तमार पुलिस स्टेशन में किसी लड़की के गायब होने की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। राय ने बताया कि आस पास के पुलिस स्टेशनों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि लड़की स्थानीय नहीं लग रही है, बहुत संभावना है कि लाश को कहीं और से लाकर यहां डंप किया गया है।
रांची के एसपी (ग्रामीण) एसके झा ने बताया कि अभी ये नहीं कहा जा सकता कि हत्या किसने और क्यों की। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।