फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Giridih criminal found dead in Sadi Gawaron village under PS Mufassil police

झारखंड: बकरियां चुराने के आरोप में भीड़ ने व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, कोडरमा में सड़क हादसे में तीन की मौत

Sun, 01 Jan 2023 04:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 04:01 PM IST
सार

जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू ने कहा, कल रात चोरी करने के लिए एक घर में घुसने के बाद उसे ग्रामीणों ने घेर लिया। बाद में वह मृत पाया गया। 

विज्ञापन
Giridih criminal found dead in Sadi Gawaron village under PS Mufassil police
ग्रामीण - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड के गिरिडीह जिले में बकरियां चुराने के कथित प्रयास के आरोप में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव सादी गवांरो में शनिवार रात हुई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी विनोद चौधरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वाहन के गड्ढे में गिरने से तीन लोगों की मौत
वहीं, कोडरमा जिले में सड़क किनारे एक गड्ढे में एक वाहन के गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना तिलैया बांध पुलिस चौकी क्षेत्र के कांको गांव में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लोगों का एक समूह तिलैया में सैर-सपाटे के लिए आया था। जब वे लौट रहे थे, तो उनकी पिक-अप वैन का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा तथा गाड़ी गड्ढे में गिर गई।  गाड़ी में म्यूजिक सिस्टम, जनरेटर और लाउडस्पीकर लगे थे। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि जनरेटर सेट के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई तथा तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed