{"_id":"64639d22b5e55cc9e0085ccf","slug":"gangster-aman-srivastava-wanted-in-23-cases-arrested-by-jharkhand-ats-from-navi-mumbai-latest-news-update-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 23 मामलों में वांछित गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरफ्तार, झारखंड एटीएस ने नवी मुंबई में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 23 मामलों में वांछित गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरफ्तार, झारखंड एटीएस ने नवी मुंबई में की कार्रवाई
Tue, 16 May 2023 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 16 May 2023 08:41 PM IST
सार
अमन कोयला और खनिज बेल्ट में कई जबरन वसूली और हत्या के मामलों में शामिल था। वह रामगढ़, रांची और पलामू में सक्रिय था। अमन 23 आपराधिक मामलों में वांछित था, जिसमें हत्या के दो मामले और जबरन वसूली के 13 मामले शामिल थे।
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के कोयला क्षेत्र में हत्या और जबरन वसूली के मामलों में वांछित कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अमन को झारखंड आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने नवी मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन से सोमवार शाम महाराष्ट्र एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड पुलिस राज्य में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड एटीएस और महाराष्ट्र एटीएस ने एक शानदार काम किया है। खूंखार अपराधी कोयला और खनिज बेल्ट में कई जबरन वसूली और हत्या के मामलों में शामिल था। वह रामगढ़, रांची और पलामू में सक्रिय था। अमन 23 आपराधिक मामलों में वांछित था, जिसमें हत्या के दो मामले और जबरन वसूली के 13 मामले शामिल थे। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत कुछ मामले दर्ज थे। डीजीपी ने कहा कि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिदेशक (अभियान) संजय आनंद लातकर ने कहा कि झारखंड एटीएस पिछले तीन महीनों से उसे पकड़ने के लिए काम कर रही थी। एटीएस पिछले 10 दिनों से मुंबई में उसकी गतिविधि पर नजर रख रही थी। उसे महाराष्ट्र एटीएस की मदद से वाशी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। लतकर ने बताया कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अमन को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 50,000 रुपये नकद, मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए गए। इस बीच झारखंड पुलिस ने एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया कि पिछले सात-आठ सालों से आतंक का पर्याय बना यह गैंगस्टर कुल 23 जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित था। यह तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में ठिकाने बनाकर अपने कार्यों को अंजाम दे रहा था।