फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   gangrape in jharkhand

रिश्तेदार का शव लेकर लौट रही महिला से गैंगरेप

Sat, 24 Aug 2013 03:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 24 Aug 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
gangrape in jharkhand

झारखंड के जगलदगा में रांची-डालटनगंज एनएच 75 पर एक महिला पुलिसकर्मी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने एक रिश्तेदार का शव लेकर लौट रही थी।

विज्ञापन


इस संबंध में लातेहार सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया, 'मैं अपने माता-पिता के साथ बोलेरो गाड़ी से रांची से भंडरिया जा रही थी। रात करीब एक बजे जब जगलदगा पहुंची तो वहां वाहनों में लूटपाट हो रही थी। छह-सात लुटेरों ने लूटपाट की।
विज्ञापन


इसके बाद मुझे उतारकर झाड़ी में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह-सात अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दुष्कर्म, डकैती, संगठित होकर अपराध करने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
बुधवार की रात जगलदगा में लुटेरों ने करीब दो दर्जन वाहनों में लूटपाट की थी। लुटेरों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक यहां उत्पात मचाया था। सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पांच-छह ट्रक खड़े मिले।


थानेदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भय के कारण ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गए। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
माइकल राज एस, एसपी, लातेहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed