{"_id":"6330c3c02beaa535f76b3163","slug":"four-of-a-family-forced-to-consume-human-excreta-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: डायन बताकर परिवार के चार लोगों को खिलाया मानव मल, गर्म लोहे की छड़ से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: डायन बताकर परिवार के चार लोगों को खिलाया मानव मल, गर्म लोहे की छड़ से जलाया
Mon, 26 Sep 2022 02:40 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दुमका (झारखंड)
पीटीआई, दुमका (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:40 AM IST
सार
सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम रविवार को गांव गई और पीड़ितों को बचाया। उन्हें सरयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में जादू टोना करने के शक में एक ही परिवार के चार सदस्यों को मानव मल खिलाने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि एक परिवार की तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गर्म लोहे की छड़ों से प्रताड़ित किया गया। घटना सरियाहाट थाना क्षेत्र के अस्वारी गांव की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित अस्वारी गांव में ‘डायन’ बताकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं और एक पुरुष को भयावह रूप से प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें जबरन मल-मूत्र पिलाया गया और गर्म लोहे की छड़ों से शरीर को जलाया भी गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम रविवार को गांव गई और पीड़ितों को बचाया। उन्हें सरयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने उनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए देवघर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया क्योंकि उनकी हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छह लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। जादू टोना के संदेह पर अत्याचार राज्य में एक प्रमुख सामाजिक बुराई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, 2001 और 2020 के बीच कुल 590 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।