{"_id":"45b8e92e2f5f873bfc3b70831525b677","slug":"four-naxalite-killed-in-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत चार ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत चार ढेर
एजेंसी/रांची
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बलों ने रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर घगराबेदा गांव में मुठभेड़ में एक महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ बृहस्पतिवार रात हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राज कुमार लकड़ा ने बताया कि नक्सलियों की गोली से दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें रात में ही एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची ले जाया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में सशस्त्र पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। नक्सलियों के पास से दो एसएलआर और दो 303 राइफल बरामद हुई हैं।