फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four held in hazaribag jharkhand for cybercrime with links to Pakistan

Jharkhand: पाकिस्तान से जुड़े साइबर क्राइम गिरोह के चार लोग गिरफ्तार, पंजाब के व्यक्ति से 1.63 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 11 Dec 2023 11:19 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 11 Dec 2023 11:19 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 36 सिम कार्ड, 37 डेबिट औक क्रेडिट कार्ड. 12 पासबुक और चेकबुक, एक दो पहिया वाहन, एक चाहन पहिया वाहन समेत कई अन्य चीजें भी बरामद की है।

विज्ञापन
Four held in hazaribag jharkhand for cybercrime with links to Pakistan
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले में पाकिस्तान से जुड़े एक साइबर क्राइम गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों आरोपियों ने पंजाब के एक व्यक्ति से 1.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले की जांच कर रहे जांचकर्ता धोखाधड़ी में इस्तेमाल हुए एक फोन नंबर के जरिए हजारीबाग तक पहुंच गए। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी हैंडर के अंदर काम करते थे सभी आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 36 सिम कार्ड, 37 डेबिट औक क्रेडिट कार्ड. 12 पासबुक और चेकबुक, एक दो पहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन समेत कई अन्य चीजें भी बरामद की है। चारों आरोपियों की उम्र 19 से 25 के बीच बताई जा रही है। सभी आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने कहा, 'जांच के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वह पाकिस्तानी हैंडलर के अंदर काम कर रहे थे। हालांकि, यह बहुत गंभीर मामला है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे कि इन पैसों का इस्तेमाल साइबर क्राइम या अन्य किसी मकसद के लिए तो नहीं किया गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंजाब में 28 नवंबर को 1.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी, और जो फोन नंबर मिला वह झारखंड के किसी स्थान का था। फोन नंबर कोर्रा के किसी इलाके में चालू था। इलाके में छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और फिर जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed