फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Man strangles niece to death hangs her body in cowshed over land dispute Updates

Jharkhand: पलामू में भतीजी की हत्या कर शव गौशाला में लटकाया; बच्चे को जान से मारने के आरोप में एक गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2023 09:48 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 09:48 PM IST
सार

लड़के का अपहरण 3 मार्च को शाम करीब 7.45 बजे किया गया था, जब वह बिस्कुट खरीदने के लिए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा, तो उसके पिता ने 4 मार्च को बरियातू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Jharkhand: Man strangles niece to death hangs her body in cowshed over land dispute Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को एक गौशाला में लटका दिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोंगा गांव में हुई इस घटना के बाद से आरोपी फरार है। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि जमीन को लेकर व्यक्ति और उसकी बहन के परिवार के बीच दुश्मनी थी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


इस बीच राजधानी रांची में आठ साल के लड़के का फिरौती के लिए अपहरण करने और उसकी हत्या करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि लड़के का शव सात मार्च को रांची के नगरी थाना क्षेत्र के लालगुटवा तालाब के पास एक बोरे में मिला था।
विज्ञापन


बिस्कुट खरीदने के लिए निकला था घर से बाहर
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार पांडा के रूप में हुई है, जो पीड़िता के पिता राजू गोप के पूर्व किराएदार थे। उन्होंने कहा कि लड़के का अपहरण 3 मार्च को शाम करीब 7.45 बजे किया गया था, जब वह बिस्कुट खरीदने के लिए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा, तो उसके पिता ने 4 मार्च को बरियातू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के चलते किया बच्चे का अपहरण
गोप ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि उसके बेटे को एक व्यक्ति ने कार में खींच कर अगवा कर लिया है।  एसएसपी ने कहा कि लड़के ने उस आदमी को पहचान लिया, क्योंकि वह उनका पूर्व किराएदार था। लड़के ने कार से बाहर आने की कोशिश की। उस आदमी ने लड़के की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि उसने फिरौती के लिए ऐसा किया क्योंकि वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed