फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Former Lok Sabha deputy speaker Karia Munda admitted to hospital

Karia Munda: पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा अस्पताल में भर्ती; आठ बार सांसद की हालत फिलहाल स्थिर

Tue, 07 Jan 2025 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 Jan 2025 10:50 PM IST
सार

भाजपा नेता और उनके बेटे जगरनाथ मुंडा ने बताया कि पूर्व कोयला मंत्री ने दोपहर में ठंड के बीच तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें नियमित जांच के लिए खूंटी से रांची के अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
Former Lok Sabha deputy speaker Karia Munda admitted to hospital
करिया मुंडा - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा को मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ बार सांसद रहे मुंडा की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बताया कि सिविल सर्जन रविवार को उनकी उम्र को देखते हुए नियमित जांच के लिए उनके आवास पर आए थे।

विज्ञापन


मिश्रा ने कहा, 'उनके स्वास्थ्य संबंधी मानक ठीक थे, लेकिन आज उनकी तबीयत खराब हो गई। सिविल सर्जन को उनकी स्थिति का जायजा लेने के लिए रांची के मेडिका अस्पताल के संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है।'
विज्ञापन


भाजपा नेता और उनके बेटे जगरनाथ मुंडा ने बताया कि पूर्व कोयला मंत्री ने दोपहर में ठंड के बीच तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें नियमित जांच के लिए खूंटी से रांची के अस्पताल लाया गया था। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। कई तरह के टेस्ट भी किए गए और बुधवार को रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। मुंडा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed