{"_id":"66cc49f27ccd1df4c708d3e8","slug":"former-jharkhand-cm-champai-soren-future-political-move-updates-bjp-or-new-party-know-all-about-it-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champai Soren: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन भाजपा में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे? आज उठ सकता है इससे पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champai Soren: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन भाजपा में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे? आज उठ सकता है इससे पर्दा
Mon, 26 Aug 2024 02:56 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:56 PM IST
सार
पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने इस ओर इशारा किया था कि वह एक नई पार्टी बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) या हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया।
विज्ञापन
चंपई सोरेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे या अलग राजनीतिक पार्टी बनाएंगे? सूत्रों की माने तो आज इन सवालों का जवाब मिल सकता है। दरअसल, चंपई सोरेन सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। पिछले मंगलवार के बाद से यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा होगी। इन दो यात्राओं के बीच पूर्व सीएम ने विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के कोल्हन क्षेत्र में अपने समर्थकों से मिले। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रणनीति पर चर्चा भी की।
पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने इस ओर इशारा किया था कि वह एक नई पार्टी बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) या हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। कुछ ऐसी अटकलें भी लगाई गई कि झामुमो से नाराज 68 वर्षीय चंपई सोरेन अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के बाहर अवसर तलाश रहे हैं।
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था। उन्होंने फरवरी से जुलाई तक सीएम के पद पर कार्य किया। वह 2005 से प्रत्येक चुनाव में विधानसभा के लिए चुने गए हैं। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन