फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   For confessing to the theft, flowing the current in private part of the accused by sho

चोरी कबुलवाने के लिए थानेदार पर आरोपी के निजी अंग में करंट प्रवाहित करने का आरोप, जांच शुरू

Mon, 12 Oct 2020 12:40 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 12 Oct 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
For confessing to the theft, flowing the current in private part of the accused by sho
सांकेतिक तस्वीर

चोरी के मामले में पलामू जिले में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने जुर्म कबुलवाने के लिये चैनपुर के थानेदार आरोप लगाया गया है कि थानेदार द्वारा उसके गुप्तांग में बिजली का करंट प्रवाहित कर प्रताड़ित किया गया। इस घटना का सच सामने आने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और भारी जाम लगाकर विरोध जताया। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

विज्ञापन


पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चैनपुर थाने से इस प्रकार की शिकायत आयी है जिसमें थानेदार सुमित कुमार पर आरोपी के गुप्तांग में बिजली का करंट प्रवाहित कर उसे प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा आगे कहा कि मामले की पूरी जांच के निर्देश मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता को दिये गये हैं और आरोप सही साबित होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन


इस घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने मेदिनीनगर-गढ़वा सड़कमार्ग को चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में जाम लगा दिया। लोगों ने करीब तीन घंटे तक जाम लगाया जिसमें दोनों तरफ लगभग ढ़ाई सौ गाड़ियां फंसी रहीं। इस विरोध को देखते हुए पुलिस अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद लोगों ने जाम खोलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के बारे में पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत आठ अक्टूबर की शाम को चैनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव के आरोपी को चोरी करने के शक में हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के लिए थाने में बंद रखा था।

हिरासत के दौरान उसकी उसकी पिटाई की गई और गुप्तांगों में बिजली के करंट प्रवाहित किया गये। आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में डॉ. आर के रंजन ने किया और उन्होंने गुप्तांग में गंभीर चोट की पुष्टि भी की है। पीड़ित के परिवार वालो ने इस पूरी घटना की जानकारी एसपी समेत सभी आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद मामले में जांच के आदेश दिये गए।


दूसरी तरफ थानेदार ने बताया कि आरोपी के चाचा के घर में चार अक्तूबर को चोरी हुई थी और इसके लिए उन्होंने अपने भतीजे पर ही शक जताया था। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में रखकर छानबीन करने और सच्चाई कबुलवाने के लिए पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed