{"_id":"6078743feb6654678815c859","slug":"fodder-scam-hearing-lalu-prasad-yadav-bail-postponed-in-jharkhand-high-court-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा घोटाला: लालू यादव की जमानत याचिका पर कोरोना का साया, सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा घोटाला: लालू यादव की जमानत याचिका पर कोरोना का साया, सुनवाई टली
Thu, 15 Apr 2021 10:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की चारा घाटाले से जुड़े एक मामले में जमानत याचिका भी कोरोना की चपेट में आ गई है। मामले में शुक्रवार (16 अप्रैल) को सुनाई होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अदालत का सैनिटाइजेशन होना है, जिसके चलते सभी मामले टाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार मामले में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है। देवर्षि मंडल की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उन्होंने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि जेल में काट ली है, ऐसे में उन्हें जमानत दी जाए। घोटाले के तीन अन्य मामलों में लालू को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि नौ अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा था कि सीबीआई राजनीतिक कारणों से लालू को जेल में रखना चाहती है, इसीलिए वह मामले को जानबूझकर लटका रही है। सीबीआई को अदालत ने मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन दिन का समय दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आईपीसी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात-सात साल की सजा सुनाई है। विशेष अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू को सुनाई गई इन दोनों सजाओं को एक के बाद एक चलाने का आदेश दिया था।