{"_id":"5a8708ec4f1c1bf07b8b7a1b","slug":"fodder-scam-four-weeks-bail-for-treatment-of-jagannath-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा घोटाला: पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा को इलाज के लिए चार सप्ताह की जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा घोटाला: पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा को इलाज के लिए चार सप्ताह की जमानत
एजेंसी, रांची
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
Jagannath Mishra surrender
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड हाईकोर्ट ने बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा को इलाज के लिए चार सप्ताह की प्रोविजनल जमानत को मंजूरी दे दी। मिश्रा चारा घोटाला मामले में पिछले महीने दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल में बंद हैं।
जस्टिस अपरेश कुमार ने मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद 80 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को 15 मार्च तक के लिए जमानत दे दी। मिश्रा कैंसर से पीड़ित हैं और यहां उनका इलाज संभव नहीं है। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरआईएमएस), रांची के अधीक्षक ने अदालत को लिख कर दिया था कि मिश्रा को सुपर स्पेशलिस्ट कीमोथेरेपी की जरूरत है, जो आरआईएमएस में उपलब्ध नहीं है। वह हरियाणा के गुड़गांव स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।