फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Fodder scam case: Jharkhand High Court Hearing on bail application of Lalu Prasad Yadav deferred by a week

चारा घोटाला मामला: लालू प्रसाद यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक हफ्ते टली

Sat, 10 Apr 2021 06:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रांची
एजेंसी, रांची Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Apr 2021 06:00 AM IST
सार

  • लालू के वकील कपिल सिब्बल ने कहा, केंद्रीय जांच एजेंसी जानबूझकर मामले में देरी कर रही है, ताकि राजनीतिक वजहों से लालू जेल में ही रहें

विज्ञापन
Fodder scam case: Jharkhand High Court Hearing on bail application of Lalu Prasad Yadav deferred by a week
Jharkhand High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को चारा घोटाले के एक मामले में जेल की सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक हफ्ते टाल दी है। दरअसल, सीबीआई ने दुमका कोषागार मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से वक्त मांगा था, जिस पर जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट ने लालू की अर्जी पर सुनवाई 16 अप्रैल तक टाल दी।

विज्ञापन


मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश लालू के वकील कपिल सिब्बल ने कहा, केंद्रीय जांच एजेंसी जानबूझकर मामले में देरी कर रही है, ताकि राजनीतिक वजहों से लालू जेल में ही रहें।
विज्ञापन


हालांकि, कोर्ट ने सिब्बल की दलीलों को दरकिनार करते हुए सुनवाई टाल दी और सीबीआई को अगले तीन दिन में अपना हलफनामा देने का आदेश दिया। दुमका कोषागार मामले में 1990 के दशक में अवैध रूप से 3.13 करोड़ रुपये की निकासी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed