{"_id":"5c56ad32bdec2217fc33e217","slug":"five-persons-killed-in-jharkhand-deoghar-district-30-injure","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: देवघर में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 30 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: देवघर में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 30 लोग घायल
Sun, 03 Feb 2019 03:50 PM IST
अजय सिंह
भाषा, देवघर
भाषा, देवघर
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 03 Feb 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
bus accident
झारखंड में देवघर जिले के कछुआबंध गांव के समीप एक बस पलटने से उसमें सवार तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 30 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मधुपुर उपमंडल के पुलिस अधिकारी ए उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा एक खतरनाक मोड़ पर तड़के हुआ जब यात्री पड़ोसी दुमका जिले में एक राजनीतिक रैली में भाग लेने के बाद बाघमारा गांव में अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि चालक ने मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिससे बस पलट गई।
उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ अन्य एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
झारखंड के श्रम मंत्री राज पालीवार ने पीड़ितों के परिजन को तत्काल 50,000 रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।