फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Five people arrested for leaking of papers from IGNOU study center in Bokaro

बोकारो में इग्नू के अध्ययन केंद्र से प्रश्रपत्रों को लीक करने के मामले में पांच गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 05:09 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 04 Mar 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Five people arrested for leaking of papers from IGNOU study center in Bokaro

झारखंड के बोकारो में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र से एमसीए और बीएसए के तीसरे सेमेस्टर के प्रश्नपत्रों को कथित रूप से लीक करने को लेकर विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान झारखंड के निवासी देव शंकर, विवेक कुमार शर्मा, जॉनसन हंस, उत्तर प्रदेश के निवासी अंकित सक्सेना और दिल्ली के मोहम्मद इकबाल के रूप में पहचान हुई है। पुलिस के अनुसार आठ दिसंबर, 2018 को नई दिल्ली के मैदान गढ़ी में इग्नू के रजिस्ट्रार एस जी स्वामी ने प्रश्नपत्र लीक के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


एमसीए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा आठ दिसंबर, 2018 को देशभर में और नेपाल में दस बजे परीक्षा केंद्रों होनी थी। पुलिस के अनुसार स्वामी ने शिकायत दर्ज करायी कि उन्हें दो भिन्न एड्रेसों से ईमेल मिला और उसमें प्रश्नपत्र की छायाप्रति थी। ईमेल में दावा किया गया था कि परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया। उसी दिन स्वामी ने इग्नू के बीसीए के तीसरे सेमेस्टर के प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी। प्रश्न पत्र व्हाट्सअप में आ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ए के सिंगला ने बताया कि करीब 500 संदिग्धों से पूछताछ की गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इस रैकेट के मास्टरमाइंड देव शंकर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि एक अध्ययन केंद्र पर वह 13 साल से चपरासी की नौकरी कर रहा था और जब केंद्र के सारे कर्मचारी घर चले जाते थे तब वह सुपरवाइजर के कमरे में घुसकर वह प्रश्नपत्र की फोटो खींच लेता था। उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed