{"_id":"629effbd4f576e52db3b9c62","slug":"fire-break-out-in-lalu-yadav-room-rabri-debi-gets-information-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav: लालू के कमरे में लगी आग, राजद सुप्रीमो सुरक्षित, राबड़ी ने फोन पर जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav: लालू के कमरे में लगी आग, राजद सुप्रीमो सुरक्षित, राबड़ी ने फोन पर जाना हाल
Tue, 07 Jun 2022 01:24 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:24 PM IST
सार
आग की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में लालू यादव को सुरक्षित जगह ले जाया गया। वहीं राबड़ी देवी ने इस घटना के बाद लालू से फोन पर हाल-समाचार जाना।
विज्ञापन
लालू यादव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तीन दिनों के लिए झारखंड की यात्रा पर आए राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कमरे में आग लग गई है। आग के चलते किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जब आग लगी थी उस समय लालू डाइनिंग हॉल में अखबार पढ़ रहे थे। हालांकि आग की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में बिजली का कनेक्शन काटा गया और लालू यादव को सुरक्षित जगह ले जाया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक लालू के कमरे में दीवार पर टंगे पंखे में शॉट सर्किट के चलते आग लग गई थी।
विज्ञापन
राबड़ी ने फोन कर जाना हाल
आग लगने की सूचना मिलने के बाद लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने उनका हाल समाचार जाना। बताया जा रहा है कि लापरवाही के लिए राबड़ी ने वहां मौजूद सेवादारों को फोन पर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
लालू तीन दिनों के लिए झारखंड आए हैं
लालू यादव कल ही बिहार से झारखंड आए हैं। उन्हें आठ जून को पलामू की अदालत में पेश होना है। उनपर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। यह मामला चुनाव प्रचार के दौरान सभास्थल पर बिना इजाजत के हेलीकॉप्टर उतारने का है। इस मामले में कोर्ट ने लालू को हाजिर होने के लिए आखिरी नोटिस दिया था।
विज्ञापन