फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Father murdered by giving diamond rings to shooter, horrifying step of daughter blind in love

Jharkhand: शूटर को हीरे की अंगूठी देकर कराई पिता की हत्या, प्यार में अंधी बेटी का खौफनाक कदम

Sat, 09 Jul 2022 10:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Jul 2022 10:29 AM IST
सार

जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में कन्हैया सिंह की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। कन्हैया सिंह पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले हैं।

विज्ञापन
Father murdered by giving diamond rings to shooter, horrifying step of daughter blind in love
gun

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर से विचलित करने वाली खबर आई है। प्यार में अंधी बेटी ने अपने ही पिता की हत्या करा दी। उसने शूटर को हीरे की अंगूठी सुपारी बतौर दी। 

विज्ञापन

जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में कन्हैया सिंह की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। उनकी बेटी अपर्णा सिंह ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी दी थी। कन्हैया सिंह पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले हैं। अपर्णा सिंह ने प्रेम में बाधक बन रहे अपने पिता कन्हैया सिंह को रास्ते से हटाने के लिए पूरी साजिश रची। जमशेदपुर पुलिस ने कन्हैया सिंह की हत्या में शामिल अपर्णा सिंह, उसके प्रेमी राजवीर सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस के अध्यक्ष छोटराय किस्कू के नाबालिग बेटे और शूटर निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी आनंद प्रकाश के अनुसार अपर्णा का राजवीर सिंह से पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कन्हैया सिंह उसका विरोध करते थे। वह अपर्णा को डांटते-डराते भी थे। उन्होंने राजवीर सिंह के साथ भी मारपीट की थी और उसके परिवार को धमकी दी थी। इसके बाद भी अपर्णा ने  राजवीर से मेल जोल जारी रखा। इससे गुस्साए  कन्हैया सिंह ने राजवीर को पिस्टल लेकर धमकाया था। कन्हैया सिंह के डर से राजवीर सिंह के पिता ने मांझी टोला का अपना घर बेच दिया था और दूसरी जगह रहने चले गए थे। राजवीर सिंह ने भी अपर्णा से संपर्क खत्म कर लिया था। इसके बाद भी अपर्णा नहीं। उसने राजवीर को खुदकुशी का भय दिखाते हुए वीडियो बनाकर भेजा। उसने धमकाया था कि यदि उसने बात नहीं की तो वह  खुदकुशी कर लेगी। इससे डर कर राजवीर ने फिर से अपर्णा से बातचीत शुरू कर दी। यह पता चलने पर कन्हैया सिंह ने राजवीर को फिर धमकाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रची हत्या की साजिश
कन्हैया सिंह की धमकियों से तंग आकर राजवीर ने अपने दोस्त निखिल गुप्ता से इस बारे में बात की। शूटर निखिल गुप्ता ने कहा कि उससे भी कन्हैया सिंह गाली गलौज करते हैं। इसका बदला लेने के लिए कन्हैया सिंह की हत्या को तैयार हो गया। 29 जून की रात अर्पणा ने राजवीर सिंह को अपने पिता के घर पर होने की जानकारी दी। इसके बाद राजवीर ने निखिल गुप्ता और उसके दोनों सहयोगियों को भेजकर कन्हैया सिंह की हत्या करवा दी। कन्हैया सिंह की हत्या के लिए राजवीर ने शूटर निखिल को 5000 रुपये नकद, शराब और एक हीरे की अंगूठी दी। यह अंगूठी अर्पणा ने ही राजवीर को दी थी। अपर्णा व निखिल के बीच प्रेम प्रसंग डीएवी में साथ पढ़ते वक्त हुआ था। तब राजवीर 10 वीं में और अपर्णा आठवीं में  पढ़ती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed