{"_id":"61c34becff606a449a47d319","slug":"ex-j-khand-mla-s-brother-among-3-sentenced-to-20-yrs-ri-for-molesting-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदिनीनगर: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक के भाई समेत तीन को 20 साल की कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेदिनीनगर: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक के भाई समेत तीन को 20 साल की कैद
Wed, 22 Dec 2021 09:31 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मेदिनीनगर
पीटीआई, मेदिनीनगर
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 22 Dec 2021 09:31 PM IST
सार
यह घटना 16 दिसंबर, 2016 को मनातू थाना क्षेत्र के रहिया गांव में हुई थी, जब महिला के साथ उसके पति और उसके दो दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मेदिनीनगर की एक अदालत ने बुधवार को एक पूर्व विधायक के भाई सहित तीन लोगों को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 20-20 साल और एक महिला साथी को अपराध करने में इनका साथ देने के लिए 10 साल जेल की सजा सुनाई। वरिष्ठ अधिवक्ता सुधा पांडे ने कहा कि पलामू जिला और सत्र न्यायाधीश केपीएन पांडे की अदालत ने तीनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जिसे नहीं भरने पर प्रत्येक को छह महीने की अतिरिक्त जेल की सजा होगी।
विज्ञापन
इसी तरह, महिला दोषी पर भी 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और राशि का भुगतान न करने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा होगी। यह घटना 16 दिसंबर, 2016 को मनातू थाना क्षेत्र के रहिया गांव में हुई थी, जब महिला के साथ उसके पति और उसके दो दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार किया था, जिनमें से एक पूर्व विधायक का भाई है।
विज्ञापन