फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ex-CM Champai claims J’khand govt withdrew all his security vehicles, police deny charge

Jharkhand: पूर्व CM चंपई सोरेन का दावा- हेमंत सरकार ने वापस लिए सभी सुरक्षा वाहन; पुलिस ने खारिज किया आरोप

Wed, 25 Sep 2024 09:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Sep 2024 09:04 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने उनके सभी सुरक्षा वाहनों को वापस लेकर उनकी जान को खतरे में डाल दिया है। वहीं, राज्य पुलिस ने उनके इस दावे को खारिज किया है। 

विज्ञापन
Ex-CM Champai claims J’khand govt withdrew all his security vehicles, police deny charge
चंपई सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने उनके सभी सुरक्षा वाहनों को वापस लेकर उनकी जान को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने इस कदम को एक राजनीतिक साजिश करार दिया। चंपई सोरेन ने पिछले महीने ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा था। 

विज्ञापन

 
हालांकि, राज्य की पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि पांच वाहन अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे हुए हैं और 63 पुलिस कर्मी सेवा दे रहे हैं। पीटीआई के साथ बातचीत में चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे सभी वाहन वापस ले लिए हैं, जिससे मेरी जान को खतरा है। यह पूरी तरह से एक साजिश है। मैं इस कदम से डरा नहीं हूं। झारखंड की जनता मेरी सुरक्षा करेगी। 
विज्ञापन


'कोई भी मुझे खरीदने की हिम्मत नहीं कर सकता'
चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले गठबंधन को जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा राजनेताओं को खरीद रही है। चंपई सोरेन ने कहा, कोई मुझे खरीदने की हिम्मत नहीं कर सकता। मैंने झामुमो छोड़ने के पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया है। झामुमो से बाहर निकलते ही चंपई सोरेन ने बताया था कि उन्हें पार्टी के भीतर अपमानित किया गया था और सम्मान नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने खारिज किए पूर्व मुख्यमंत्री के आरोप
इस बीच, राज्य पुलिस ने चंपई सोरेन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके लिए अभी भी पांच सुरक्षा वाहन उपलब्ध हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चार अन्य वाहन मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा हैं और उन्हें अन्य जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री को 63 सुरक्षा कर्मियों की सेवाएं भी दी जा रही हं, जिनमें से छह विशेष शाखा के बॉडीगार्ड हैं। 

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में चंपई सोरेन ने लिखा, राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को बिना किसी नियम और प्रोटोकॉल का पालन किए वापस ले लिया है। मुझे झारखंड की जनता के बीच किसी भी तरह की सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। राज्य की जनता इस राजनीतिक साजिश का जवाब देगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed