फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Enforcement Directorate to Jharkhand CM Hemant Soren on money laundering case

Jharkhand: 'मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की तारीख दें, वरना हम खुद ही पहुंच जाएंगे', सोरेन को ईडी की दो टूक

Sat, 27 Jan 2024 11:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 27 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉनंड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने चिट्ठी लिखकर 29 या 31 जनवरी को तरीख बताने के लिए कहा है, अन्यथा एजेंसी खुद पूछताछ के लिए आएगी। 

विज्ञापन
Enforcement Directorate to Jharkhand CM Hemant Soren on money laundering case
हेमंत सोरेन - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 29 या 31 जनवरी को तारीख देने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, अन्यथा एजेंसी खुद पूछताछ करने के लिए जाएगी।
विज्ञापन


सीएम सोरेन के खिलाफ ईडी की तरफ से नौ समन जारी
ईडी की तरफ से हेमंत सोरेन को अबतक नौ समन जारी किया गया है। आठवें समन में उनसे 6 जनवरी से 20 जनवरी तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इस पर हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को ईडी को उनके आवास पर पूछताछ के लिए आने को कहा था। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेने की याचिका खारिज कर दी थी। 
विज्ञापन


वहीं नौवें समन में हेमंत सोरेन को 27 जनवरी से 31 जनवरी तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने शनिवार को हेमंत सोरेन के आवास पर उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
झारखंड की राजधानी रांची में बजरा इलाके में 7.16 एकड़ जमीन से जुड़े कथित भूमि घोटाले में हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है। इस मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार हाई प्रोफाइल लोगों में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद, व्यवसायी अमित अग्रवाल और बिष्णु अग्रवाल शामिल हैं। 


इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने हेमंत सोरेन को कई समन जारी किए थे, लेकिन समन जारी होने के बाद भी हेमंत सोरेने पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। बीते शनिवार को ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने हेमंत सोरेन के आवास पर जाकर ही उनसे कई घंटे पूछताछ की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed