{"_id":"adde617e-594c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"encounter-between-police-and-naxalites","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, 13 जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, 13 जवान शहीद
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 13 जवान शहीद हो गए जबकि कम से कम नौ अन्य सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। घायलों को डाल्टेनगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
झारखंड के पुलिस महानिदेशक जी एस रथ ने बताया कि जिले के अमुआटिकर गांव के काजिला इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर बल के लगभ्ाग नौ जवान घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली लड़ाके वहां एकत्र हुए हैं जिनमें कुछ राज्य से बाहर के हैं। इसके बाद सीआरपीएफ की टुकड़ी को वहां भेजा गया था। नक्सलियों ने एक पहाड़ी के ऊपर से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। सीआरपीएफ की 112वीं और 134वीं बटालियनों के जवानों के अलावा राज्य पुलिसकर्मी नक्सल विरोधी अभियान में लगे हुए थे, उसी दौरान उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने नई दिल्ली में बताया कि वहां सुरक्षाबलों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और नक्सलियों के भी कुछ लोगों के हताहत होने की संभावना है। इस साल मुठभेड़ की यह पहली बड़ी घटना है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने 31 दिसंबर से लातेहार, गढ़वा और पलामू की दो दिवसीय यात्रा की थी तथा केंद्र द्वारा प्रायोजित स्कीमों के कार्यान्वयन का जायजा लिया था।