फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   election commission gave big responsibility to ms dhoni in jharkhand election check details

Jharkhand Election: क्रिकेट के बाद चुनाव के मैदान में उतरे एमएस धोनी, चुनाव आयोग ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 26 Oct 2024 11:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Oct 2024 11:01 AM IST
सार

के रवि कुमार ने बताया कि 'महेंद्र सिंह धोनी ने चुनाव आयोग को उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। हम अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उनके संपर्क में हैं। महेंद्र सिंह धोनी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।'

विज्ञापन
election commission gave big responsibility to ms dhoni in jharkhand election check details
एमएस धोनी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कैप्टन कूल एमएस धोनी अब क्रिकेट के मैदान से इतर चुनाव के मैदान में भी दिखाई देंगे, लेकिन हैरान मत होइए, धोनी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह सिर्फ मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते दिखाई देंगे। दरअसल चुनाव आयोग ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 
विज्ञापन


मतदाताओं को जागरुक करेंगे धोनी
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। के रवि कुमार ने बताया कि 'महेंद्र सिंह धोनी ने चुनाव आयोग को उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। हम अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उनके संपर्क में हैं। महेंद्र सिंह धोनी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।' धोनी झारखंड की राजधानी रांची के निवासी हैं और भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम रहे हैं। अब चूंकि झारखंड में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे में चुनाव आयोग को मतदाताओं के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए एमएस धोनी सबसे उपयुक्त चेहरा हैं। 
विज्ञापन


झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान
झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहले चरण में जिन बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है, उनमें पूर्व सीएम चंपई सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन का नाम शामिल है। साथ ही आजसू पार्टी के प्रमुख और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने भी सिल्ली सीट से नामांकन दाखिल किया। झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन का मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से है। INDIA में झामुमो, कांग्रेस, राजद शामिल हैं। वहीं एनडीए में भाजपा, आजसू, जनता दल यूनाइटेड, लोजपा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed